नाक के अंदर दाने क्यों निकलते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 13:58

नाक के अंदर फुंसी निकलना एक आम समस्‍या है और इसके कई कारण हो सकते हैं। विशेषतौर पर नाक के अंदर ढंग से सफाई न की जाए तो खराब बैक्‍टीरिया पनपने लगते हैं और इससे फुंसी निकल आती है। आप इस स्थिति को गंभीर होने से रोक सकते हैं। इसके लिए कुछ आसान और प्रभावशाली घरेलू उपाय हैं, जिन्‍हें अपना कर आपको राहत मिल सकती है।

नाक में फुंसी निकलने के कारण 

हाथों को बिना साफ किए अगर आप बार-बार नाक में उंगली डालते हैं तो नाक की फुंसी की समस्‍या हो सकती है। 
कई बार नाक के अंदर मौजूद बालों के टूटने पर भी फुंसी निकल आती है। 
बैक्टीरियल इंफेक्शन भी नाक की फुंसी का कारण हो सकता है। 
नाक के अंदर निकले छोटे से दाने को अगर आप नोच दें तो वह फुंसी का रूप ले सकता है। 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info